Monday, October 7, 2024
Homeताज़ा खबरबिहार के युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: लालू यादव की हस्तक्षेप...

बिहार के युवक की पिटाई का वीडियो वायरल: लालू यादव की हस्तक्षेप से गिरफ्तारी

बंगाल जो आज सोचता है देश बाद में सोचता है,  यह कहावत अब इतिहास की बात हो गई है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मैं कैसे एक बिहारी युवक को बंगाल के लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, वह कौन लोग हैं जो इस तरह की घटनाएं लगातार  बंगाल में कर रहें हैं और बंगाल की छवि धूमिल कर रहे हैं | सत्ता में आने के लिए हर हथ कंडा अपना ने को तैयार है, आप उनके नामों से भी जान सकते हैं वे कौन लोग हैं | यह खुद गलती करते हैं और सरकार को घेरने के लिए अपने आका को मौका देते ताकि कोई ओ दीदी कह सके | पढिए पूरी खबर और देखिये वीडियो

West Bengal पश्चिम बंगाल में बिहारी युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार में सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ममता बनर्जी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सिलीगुड़ी पुलिस ने आरोपी रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े 👉👉 गर्भवती पत्नी पर पति ने किया नृशंस हमला, 70 टाकें लगा 

दानापुर, Bihar के अंकित यादव सिलीगुड़ी में SSB की परीक्षा देने गए थे। रेस्ट हाउस में उनके साथ बांग्ला पक्खो संगठन के रजत भट्टाचार्य और उसके साथियों ने मारपीट की और धमकियां दी। उन्होंने अंकित से दस्तावेज मांगे और न देने पर उठक-बैठक करवाई। वीडियो में अंकित को कपड़े पहनने की भी अनुमति नहीं दी गई।

Lalu Yadav के फोन के बाद ममता बनर्जी ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सिलीगुड़ी पुलिस ने रजत भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।

यह भी पढ़े 👉👉 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित बापू टावर बिहार का होगा गौरव जान लीजिए क्या है खास

इस घटना पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की। गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति पक्षपात का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए कि बंगाल भारतीय संघ का हिस्सा है या अलग देश। उन्होंने इस घटना को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से भी सवाल किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments