Monday, October 7, 2024
Homeखेलपेरिस ओलंपिक्स 2024: एफिल टावर के लोहे से बने मेडल की अनोखी...

पेरिस ओलंपिक्स 2024: एफिल टावर के लोहे से बने मेडल की अनोखी पहल

पेरिस ओलंपिक्स 2024: एफिल टावर के लोहे से बने मेडल की अनोखी पहल

Paris olympics 2024  में एक अद्वितीय पहल की जा रही है, जिसमें मेडल जीतने वाले एथलीटों को एफिल टावर का एक छोटा सा टुकड़ा प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पेरिस और French Heritage फ्रांस की विरासत को सम्मानित करना है, साथ ही ओलंपिक पदकों को एक ऐतिहासिक स्मारक के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करना है।

मेडल में एफिल टावर का लोहा

पेरिस के प्रसिद्ध Eiffel Tower  का निर्माण 1887 से 1889 के बीच हुआ था। इसके नवीनीकरण के दौरान कुछ लोहे के टुकड़े हटा दिए गए थे, और अब यही लोहे के टुकड़े पेरिस ओलंपिक्स 2024 के मेडल्स में समाहित किए जा रहे हैं। यह पहल न केवल खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित करती है, बल्कि उन्हें फ्रांसीसी संस्कृति और इतिहास का हिस्सा भी बनाती है।

 

यह भी पढ़ें 👉 बिहार के जामताड़ा नाम से बदनाम जिले से, साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

ओलंपिक्स और Paralympics पैरालंपिक्स 2024 में हर मेडल में एफिल टावर के लोहे का एक टुकड़ा होगा। यह मेडल न केवल खेल की जीत का प्रतीक होगा, बल्कि फ्रांस की धरोहर को भी दर्शाएगा। इस तरह, प्रत्येक विजेता एथलीट पेरिस का एक हिस्सा अपने साथ ले जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि भारत की मनु भाकर महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतती हैं, तो वे वास्तव में एफिल टावर का एक अंश अपने साथ ले जाएंगी।

      मेडल का अनूठा डिजाइन

पेरिस ओलंपिक के आयोजकों ने विश्व प्रसिद्ध Chomet Jewellery ज्वेलरी कंपनी चॉमेट के साथ मिलकर ओलंपिक और पैरालंपिक मेडल का डिजाइन तैयार किया है। मेडल के केंद्र में एफिल टावर के लोहे का टुकड़ा षटभुज (हेक्सागोन) के आकार में लगाया गया है।

इस षटभुज को गाढ़ा सलेटी रंग दिया गया है। षटभुज के छह कोनों पर गोल्ड कलर के जेमस्टोन लगाए गए हैं, जो मेडल की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। मेडल पर अंग्रेजी में “Paris 2024” अंकित है, जो इसे ओलंपिक और पेरालंपिक का विशेष प्रतीक बनाता है।

एफिल टावर: एक ऐतिहासिक स्मारक

एफिल टावर, जो पेरिस की शान और फ्रांस की पहचान है, का एक हिस्सा एथलीटों को देकर, आयोजक न केवल ओलंपिक खेलों की ऐतिहासिकता को बढ़ा रहे हैं, बल्कि इसे सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक बना रहे हैं। इस पहल से ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों को इतिहास का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने देश की गरिमा को और भी ऊंचा उठा सकेंगे।

यह भी पढ़े 👉 इंडिया Vs श्रीलंका फर्स्ट T20 मैच , दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज

पेरिस ओलंपिक्स 2024 में मेडल्स के डिजाइन में एफिल टावर के लोहे का उपयोग न केवल एक अभिनव विचार है, बल्कि यह फ्रांस की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व के सबसे बेहतरीन एथलीटों तक पहुंचाने का एक प्रयास भी है। यह पहल एथलीटों को एक स्थायी यादगार अनुभव देगी, जिससे वे अपने देशों में सम्मान और गर्व के साथ लौटेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments