Monday, October 7, 2024
HomeUncategorizedमंत्री बैधनाथ पांडेय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

मंत्री बैधनाथ पांडेय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

मंत्री बैधनाथ पांडेय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री पांडेय की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की।

बनियापुर, छपरा से नवनीत मिश्रा

प्रखण्ड के इब्राहिमपुर स्थित चंद्रालय में पूर्व उद्योग मंत्री बैधनाथ पांडेय की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शनिवार को आयोजित पुण्य तिथि में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्री पांडेय की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैधनाथ पांडेय एक जनप्रिय नेता थे।

उन्होंने समरस समाज को स्थापित करने में सराहनीय योगदान दिया था। जानकारी हो कि बैधनाथ पांडेय महाराजगंज के पूर्व विधायक एवं बिहार सरकार में रहे उद्योग मंत्री थे। उनकी पत्नी व महाराजगंज की पूर्व सांसद गिरिजा देवी ने कहा कि
सर्वजातीय समुदाय की सेवा करने की भावना वर्तमान नेताओं में भी होनी चाहिए। लोगों को समुदाय में बांटना नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है। पूर्व मंत्री की पुत्री मनीषा प्रियम ने कहा कि पांडेय जी का विचार हमेशा क्षेत्र के विकास व जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर करना था। उन्होंने हमेशा जनपयोगी कार्यो को प्राथमिकता दी थी।

यह भी पढ़े 👉 कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से बिहार में आक्रोश, आईएमए ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया

बनियापुर में विकास की रौशनी उनके विधायक बनने के बाद दिखने लगी थी। वे बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते थे। इसलिये कुछ लोग उन्हें राजनीति का बाबा भी कहते थे। उन्होंने कहा कि आज भी पिताजी के विचारों के साथ चलती हूं। उनका आदर्श उनकेg पिता हैं। मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता परशुराम त्रिपाठी, मुन्ना ठाकुर, प्रमूख मितेंदर राय, जिला पार्षद चांदनी देवी, मंजूषा ओझा, , बीरेंद्र ओझा, भगवान जी शर्मा, इंद्रजीत महतो, मुरारी सिंह, मुना राम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments