Monday, October 7, 2024
Homeताज़ा खबरAISA ने किया बक्सर नगर कमिटी का गठन अंकित सिद्धार्थ बने नगर...

AISA ने किया बक्सर नगर कमिटी का गठन अंकित सिद्धार्थ बने नगर सचिव , अखिलेश ठाकुर बने नगर अध्यक्ष

बात समाज की :- बक्सर टाउन के धोबी घाट स्थित बुद्ध विहार के प्रांगण में AISA बक्सर टाउन कमेटी को प्रारुप दिया गया।इस दौरान डुमराँव विधायक काॅमरेड अजीत कुशवाहा , माले जिला सचिव काॅमरेड नवीन कुमार, आइसा राज्य सचिव काॅमरेड सबीर कुमार, जिलाध्यक्ष अनुप शर्मा ,RYA नेता राजु सिंह और गनेश सिंह सहित अन्य सिनियर साथीयों के दिशा-निर्देश में बक्सर टाउन कमेटी को अंतिम रूप दिया गया।

यह भी पढ़ें  👉👉👉 RYA और AISA ने आरक्षण के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

बक्सर टाउन कमेटी को बिस्तार देते हुए अंकित सिद्धार्थ को नगर सचिव और अखिलेश ठाकुर को नगर अध्यक्ष बनाया गया।

साथ ही मेराज अली ,शैलेश यादव, अजीत मौर्या और आशीष कुमार को सह सचिव तथा कुमार सौरभ, सागर सम्राट मौर्य, दीपक मौर्य और आशु कुमार को उपाध्यक्ष साथ ही कुंदन सिंह को मिडिया प्रभारी बनाकर नगर कमिटी को पुरा किया गया।

 हमसे जुड़े

नई कमिटी के सचिव अंकित सिद्धार्थ ने बक्सर टाउन को टार्गेट कर पुरे शहर के छात्र-छात्राओं को छात्रों की हकमारी और काॅलेजो में मनमानी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलानें और छात्रों के मुद्दे पर आवाज बुलंद करने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments