Monday, October 7, 2024
HomeUncategorizedक्या हत्या से पहले मुकेश सहनी के पिता के कमरे में हो...

क्या हत्या से पहले मुकेश सहनी के पिता के कमरे में हो रही थी पार्टी! 

  • पुलिस को मिले तीन खाली ग्लास… घर के बाहर मिला संदिग्ध बॉक्स!
  • क्या हत्या में एक से अधिक लोग थे शामिल? डीआईजी ने कर दिया बड़ा दावा!

संजय सिंह

बात समाज की –: दरभंगा में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतेन सहनी की बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे दरभंगा रेंज के डीआईजी बाबू राम ने मामले में बड़ा दावा करते हुए कहा कि हत्या से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं और पुलिस की अलग अलग टीम उस पर जांच कर रही है। अगले सात से आठ घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इस दौरान डीआईजी ने यह भी बताया कि जिस कमरे में सहनी के पिता का शव बरामद किया है। वहां से तीन खाली ग्लास भी बरामद किया गया है। जिससे पता चलता है कि कमरे में हत्या के पहले कुछ लोग और मौजूद थे। शायद कमरे में पार्टी भी हुई। कमरे में और कौन लोग मौजूद थे, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

डीआईजी ने बताया कि उनके घर के पीछे एक बॉक्स मिला है। जिसमें कुछ महत्वपूर्ण कागजात थे। यह कागजात किससे जुड़े हैं. इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। डीआईजी ने बताया कि इन कागजातों और हत्या के बीच क्या कनेक्शन है, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। दरभंगा डीआईजी ने कहा कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि सहनी को धारदार हथियार से हमला करके मारा गया है। उनके घर का सामान भी बिखरा पड़ा मिला है, इस लिहाज से पुलिस का मानना है कि चोरी का विरोध करने पर सहनी का मर्डर किए जाने की आशंका है। हत्या की जांच के लिए SIT बना दी गई है।

आपको बता दें की मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी गांव में बने घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष हैं। मुकेश बिहार के पूर्व पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। उनकी एक बेटी भी है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह मुंबई में रहती है।

वही हत्या की खबर के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है कि चोरी के इरादे से हमलावर घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई. हालांकि शव के चारों तरफ खून भी बिखरा पड़ा हुआ है जो कई सवाल खड़े कर रहा है.

बता दें कि दरभंगा जिले के सुपौल थाना क्षेत्र में मुकेश सहनी के पिता पैतृक घर में रहते थे। जहां आज सुबह उनका शव बरामद किया गया था। उनकी नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। जिसके बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। हाईप्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस पर जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का दबाव भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments