Monday, October 7, 2024
Homeदेश /विदेशआत्मघाती हमलों से दहला नाइजीरिया, 18 लोग मारे गए, शादी का मंडप,...

आत्मघाती हमलों से दहला नाइजीरिया, 18 लोग मारे गए, शादी का मंडप, अस्पताल, अंतिम संस्कार स्थल को भी नहीं छोड़ा | 

आत्मघाती हमलों से दहला नाइजीरिया, 18 लोग मारे गए, शादी का मंडप, अस्पताल, अंतिम संस्कार स्थल को भी नहीं छोड़ा | 

बात समाज की :- नाइजीरिया के पूर्वोत्तर ग्वोजा शहर में हुए सिलसिलेवार आत्मघाती हमलों में 18 लोग मारे गए और 42 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन हमलों में एक महिला आत्मघाती हमलावर भी शामिल थी, जिसने अपनी पीठ पर बच्चे को बांधकर खुद को एक विवाह समारोह के बीच विस्फोट से उड़ा लिया। अन्य आत्मघाती हमलों में एक अस्पताल और अंतिम संस्कार स्थल को भी निशाना बनाया गया।

यह भी पढ़े 👉 अंतिम संस्कार के बाद जिंदा मिला युवक, बक्सर रेलवे स्टेशन से  प्रेमिका के साथ  गिरफ्तार | 

 

बोर्नो राज्य की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (SEMA) के प्रमुख बार्किंडो सैदु ने बताया कि मरने वालों में बच्चे, पुरुष, महिलाएं और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को क्षेत्रीय राजधानी मैदुगुरी ले जाया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े 👉 सेना कर रही थी अभ्यास, तभी नदी में अचानक बढ़ जलस्तर, पांच जवान बहे | 

ग्वोजा में सेना की सहायता करने वाले मिलिशिया के एक सदस्य ने बताया कि सुरक्षा चौकी पर भी एक हमले में उसके दो साथी और एक सैनिक मारे गए हैं।

बोको हराम के आतंकवादियों ने 2014 में ग्वोजा शहर पर कब्जा कर लिया था, लेकिन 2015 में चाडियन सेना की मदद से नाइजीरियाई सेना ने इस शहर पर पुनः कब्जा कर लिया था।

यह भी पढ़े 👉 पांच सांसद बिना शपथ के, कई पर गंभीर आरोप |

तब से बोको हराम के आतंकी शहर के पास के पहाड़ी इलाकों से हमले जारी रखे हुए हैं। अब तक इन हमलों में 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments