Monday, October 7, 2024
Homeताज़ा खबरदो जुड़वा बच्चे एक साथ हुए, दोनों के पिता अलग अलग

दो जुड़वा बच्चे एक साथ हुए, दोनों के पिता अलग अलग

 

बात समाज की :-  सुनील शेट्टी की फिल्म ‘गोपी किशन’ का डायलॉग ‘मेरे दो दो बाप.. मेरे दो दो बाप..’ फिल्म का हिस्सा था, लेकिन पुर्तगाल के मिनेरोस शहर से एक असल जिंदगी का मामला सामने आया है, जो इस डायलॉग को सच्चाई में बदल देता है।

यह मामला एक 19 साल की महिला का है जिसने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए। इससे वह प्रेग्नेंट हो गई और उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जब बच्चों का डीएनए टेस्ट किया गया, तो पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। एक बच्चे का डीएनए उसकी मां के पहले पार्टनर से मिला, जबकि दूसरे बच्चे का डीएनए दूसरे पार्टनर से।

         डॉक्टरों का आश्चर्य

इस अनोखी घटना ने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। असामान्य गर्भावस्था पर रिसर्च करने वाले डॉ टुलियो जॉर्ज फ्रेंको के अनुसार, यह एक बहुत दुर्लभ घटना है, जिसे ‘heteroparental superfecundation’ कहा जाता है। इस स्थिति में एक महिला के दो अलग-अलग eggs को दो अलग-अलग पुरुषों के sperm द्वारा fertilize किया जाता है।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस विशेष, करें योग रहें निरोग

अंतराष्ट्रीय योग दिवस विशेष, करें योग रहें निरोग 

डॉ. फ्रेंको का कहना है कि दुनिया भर में अभी तक केवल 20 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं। महिला की डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर ने बताया कि महिला की प्रेग्नेंसी नॉर्मल रही और दोनों बच्चे हेल्दी पैदा हुए।

   बच्चों का पालन-पोषण

हालांकि बच्चों के पिता दो अलग-अलग पुरुष हैं, लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट पर एक ही व्यक्ति का नाम लिखा गया है, जो बच्चों की देखरेख कर रहा है।

यह मामला बेहद अनोखा और दुर्लभ है और इसे देख खुद डॉक्टर भी हैरान हैं। वर्तमान में महिला के बच्चे 1 साल 4 महीने के हैं और उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर डॉक्टर को यह जानकारी सार्वजनिक करने की अनुमति दी है।

http://*RYA और AISA ने आरक्षण के मुद्दे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।* https://batsamajki.com/?p=872

इस प्रकार के मामले विज्ञान की दृष्टि से बहुत रोचक होते हैं और यह साबित करते हैं कि प्रकृति कभी-कभी हमारी सोच और समझ से परे होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments