Monday, October 7, 2024
Homeअपराधगायब पांच नाबालिग लड़कियां पटना जंक्शन से बरामद, मानव तस्करी के प्रयास...

गायब पांच नाबालिग लड़कियां पटना जंक्शन से बरामद, मानव तस्करी के प्रयास में महिला गिरफ्तार

गोपालगंज से गायब हुई पांच लड़कियां पटना जंक्शन पर बरामद: दिल्ली और कोलकाता में बेचने की थी योजना, महिला गिरफ्तार

(Gopalganj News) Bihar के गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों गायब हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पटना जंक्शन से बरामद कर लिया है। इन लड़कियों को दिल्ली और कोलकाता में बेचने की योजना बनाई गई थी। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो गोपालगंज के कमनपुरा गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉👉 पटना जंक्शन अवैध वसूली मामला: थाना अध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

गायब हुई लड़कियों को एक महिला ने झूठे वादों में फंसाकर घर से भगाया था। महिला ने लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने और रील्स बनाकर फेमस होने का झांसा दिया था। लड़कियां इसी झांसे में फंसकर अपने घर वालों को बिना बताए महिला के साथ भागने का प्लान बना ली थीं। सौभाग्य से, पटना जंक्शन पर GRP की नजर इन लड़कियों पर पड़ी, जिससे वे किसी के हाथों में बेची जाने से बच गईं।

केंद्र सरकार की पेंशन योजना (यूपीएस): सरकारी कर्मचारियों के लिए क्या बदलेगा ?

जांच में सामने आया कि महिला ने लड़कियों को पहले फोन पर मानसिक रूप से प्रभावित किया था। लड़कियों को सीवान जिले के बड़हरिया बुलाया गया था, जहां से उन्हें बस में बैठाकर पटना ले जाया गया। पूछताछ में यह भी पता चला कि दो नाबालिग लड़कियों की पहले से ही एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर बातचीत होती थी, जिसने उन्हें शादी के लिए बुलाया था।

हमसे जुड़े और प्रतिक्रिया दें

पुलिस ने सभी पांच लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है और गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर रही है। माझा थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मानव तस्करी से जुड़े इस मामले को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments