Monday, October 7, 2024
Homeदुर्घटनानेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी दो बसें नदी...

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी दो बसें नदी में बहीं, 63 लोग लापता

नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी दो बसें नदी में बहीं, 63 लोग लापता

 Nepal Accident नेपाल में बड़ा हादसा

बात समाज की :- नेपाल में लैंडस्लाइड Landslide के कारण यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे।

हादसे के बाद राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजना मुश्किल हो रहा है। नेपाल के चितवन जिले के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

Ani

उन्होंने बताया कि मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के कारण लगभग 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हम घटनास्थल पर हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। लगातार बारिश के कारण लापता बसों की तलाश में हमें दिक्कत आ रही है।

Ani

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री  ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments