Homeताज़ा खबरजेडीयू संसदीय दल के नेता चुने गए कामत,श्रीभगवान कुशवाहा का MLC तय

जेडीयू संसदीय दल के नेता चुने गए कामत,श्रीभगवान कुशवाहा का MLC तय

 जेडीयू संसदीय दल के नेता चुने गए कामत,श्रीभगवान कुशवाहा का MLC तय

बात समाज की :- जेडीयू ने अपने संसदीय दल के नेताओं के नाम तय कर दिए हैं। पार्टी ने सांसद दिलेश्वर कामत को लोकसभा में संसदीय दल का नेता और संजय झा को राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी है।

       दिलेश्वर कामत
सुपौल से दूसरी बार सांसद बने दिलेश्वर कामत महादलित समुदाय के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने राजद के चंद्रहास चौपाल को 1,69,803 वोटों से हराया था।

देश की राजधानी दिल्ली में मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जदयू संसदीय दल की बैठक में उन्हें संसदीय दल का नेता चुना गया और सभी फैसले लेने का अधिकार सौंपा गया था। लोकसभा चुनाव में 16 सीटों पर लड़कर 12 सीटें जीतने वाली जदयू एनडीए के साथ है।

          संजय झा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले संजय झा राज्यसभा में जेडीयू के नेता होंगे। वह पहले भी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और जदयू में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। राज्यसभा चुनाव में संजय झा निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

यह भी पढ़े 👉गुजरात में 12वीं कक्षा की समाजशास्त्र की कुछ पाठ्य पुस्तक में बौद्ध धर्म के बारे में लिखे गए पर विवाद उत्पन्न ।

यह भी पढ़े 👉 लोकसभा चुनाव में हार के बाद याद आया आनंद, राष्ट्रीय संयोजक घोषित

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 

जदयू ने भगवान सिंह कुशवाहा को एमएलसी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, जिससे कोइरी वोट बैंक को साधने की कोशिश की जा रही है। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह एक महत्वपूर्ण सियासी दांव माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version