Site icon बात समाज की

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए, पेपर लिक सरकार कहा हैं | 

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए, पेपर लिक सरकार कहा हैं | 

बात समाज की :- कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए उसे ‘पेपर लीक सरकार’ कहा है और उसके कार्यकाल के दौरान सभी पेपर लीक की पूरी लिस्ट बनाई है।

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘War रुकवा दी’, लेकिन ‘पेपर लीक’ नहीं रुकवा पाए। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ ये खिलवाड़ INDIA (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) होने नहीं देगा।

पेपर लीक सरकार

अगस्त 2014- आर्मी रिक्रूटमेंट एग्जाम

जून 2015- AIPMT परीक्षा लीक

मार्च 2016-SSC CPO (SI/ASI) लिखित परीक्षा लीक

जून 2016- BA 1st इयर इंग्लिश का पेपर (दिल्ली यूनिवर्सिटी)

जुलाई 2016- NEET 2 पेपर लीक

फ़रवरी 2017- आर्मी रिक्रूटमेंट पेपर लीक

मई 2017-SCC MTS पेपर लीक

मई 2017- NEET पेपर लीक

2018- कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम लीक

मार्च 2018- क्लास 10th का गणित और 12th का इकोनॉमिक्स पेपर लीक

दिसंबर 2018- गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट पेपर लीक

मार्च 2019- इग्नू का MCA और BCA के थर्ड सेमेस्टर का पेपर लीक

मार्च 2019- महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं कक्षा के दो पेपर लौक

फ़रवरी 2020- यूपी बोर्ड का 12वीं का ENGLISH पेपर लीक

सितंबर 2020-नेशनल लॉ एडमिशन टेस्ट का पेपर लीक

फ़रवरी 2020- मणिपुर का 11th बोर्ड का पेपर लीक

नवंबर 2021- UPTET का पेपर लीक

दिसंबर 2021- GSSSB का पेपर लीक

मई 2022- BPSC कंबाइंड प्रिलिम्स पेपर लीक

मार्च 2023- तेलंगाना SPSC असिस्टेंट इंजीनियर पेपर लीक

मार्च 2023- असम में HSLC पेपर लीक

फ़रवरी 2024- यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा लीक

फ़रवरी 2024-RO/ARD पेपर लीक

मई 2024-NEET पेपर लीक

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की लापरवाही और नीतिगत विफलताएं पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने में असमर्थ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने युवाओं के लिए एक सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग की है, जिससे उनकी मेहनत और भविष्य सुरक्षित रहे।

Exit mobile version