Homeराजनीतीचंद्रबाबू नायडू समेत 24 मंत्री लेंगे शपथ, modi नितीश और चिरंजीवी...

चंद्रबाबू नायडू समेत 24 मंत्री लेंगे शपथ, modi नितीश और चिरंजीवी होंगे शामिल

चंद्रबाबू नायडू समेत 24 मंत्री लेंगे शपथ, मोदी नितीश और चिरंजीवी होंगे शामिल 

चंद्रबाबू नायडू बुधवार को चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनकी पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटें जीती हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति भी होगी।

समारोह स्थल केसरपल्ली आईटी पार्क, विजयवाड़ा
समय बुधवार सुबह 11:27 बजे
उपस्थिति  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, और अन्य केंद्रीय मंत्री एवं राज्यों के मुख्यमंत्री


चंद्रबाबू नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के 24 अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे, जिनमें पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। नए मंत्रियों की सूची में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं:

जन सेना पार्टी पवन कल्याण, नाडेंडला मनोहर, कंदुला दुर्गेश
भाजपा  सत्य कुमार यादव
टीडीपी नारा लोकेश, के. अत्चन्नायडू, पी नारायण, आदि

चंद्रबाबू नायडू की नई सरकार की प्राथमिकता राज्य में विकास और समावेशी प्रगति को सुनिश्चित करना होगा, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया है।

        मंत्रिमण्डल में होंगे शामिल 

कैबिनेट में    तीन महिलाएं पिछड़ा वर्ग (8), अनुसूचित जाति (3), अनुसूचित जनजाति (1), कम्मा (4), कापू (4), रेड्डी (3), वैश्य (1) एक मुस्लिम चेहरा, एन. मोहम्मद फारूक|

           गरिमामय उपस्थिति 

समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सितारे भी शिरकत करेंगे| राज्यों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (बिहार), भजन लाल शर्मा (राजस्थान), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र), रेवंत रेड्डी (तेलंगाना) फिल्मी सितारे चिरंजीवी, राम चरण, रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, मोहन बाबू, जूनियर एनटीआर

टीडीपी 135 सीटें
जन सेना पार्टी 21 सीटें
भाजपा 8 सीटें
वाईएसआरसीपी 11 सीटें

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version