HomeUncategorizedदुनिया के 10 सबसे बड़े विमान हादसा कब और कैसे हुआ

दुनिया के 10 सबसे बड़े विमान हादसा कब और कैसे हुआ

गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया के भयानक प्लेन क्रैश हो गया…. जिसने देश को हिला कर रख दिया…. इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई सहम गया…. लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से उड़ाने भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गई… इस विमान में 242 लोग सवार थे…. जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं…. हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ…. हालांकि हादसे में 1 यात्री जिंदा बच गया…. जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया…. वहीं अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एअर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया…. मंजर इतना भयावह था कि हर किसी का दिल दहल गया…. अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई…. भारतीय इतिहास के सबसे बड़े विमानन दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही इस दुर्घटना ने हर किसी को गमगीन कर दिया…… यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक थे….. 100 से ज्यादा शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है….

नवंबर 1996 में हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें

12 नवंबर 1996 को हरियाणा के चरखी दादरी के पास भारत के इतिहास की सबसे भीषण हवाई दुर्घटना हुई थी…. दिल्ली से धहरान जा रही सऊदी अरब की फ्लाइट 763 और कजाखस्तान से दिल्ली आ रही फ्लाइट 1907 हवा में टकरा गईं…. यह टक्कर टिकाण गांव के ऊपर हुई और चंद पलों में आसमान आग के गोले में बदल गया…. उस वक्त सऊदी विमान में 312 और कजाख विमान में 37 लोग सवार थे…. जिनमें कोई भी जीवित नहीं बचा…. दोनों विमानों के पायलट अपने-अपने यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने निकले थे…. लेकिन वे खुद कभी जमीन पर नहीं लौटे. यह हादसा तकनीकी गलतियों और आपसी संवाद की चूक का नतीजा था. 349 लोगों की मौत के साथ यह दुनिया की सबसे घातक मिड-एयर दुर्घटनाओं में से एक बन गई. यह हादसा आज भी कई दिलों में जख्म की तरह जिंदा है……

जनवरी 1978 में अरब सागर में प्लेन गिरने से 213 मौतें

नए साल के पहले दिन दुनिया ने एक ऐतिहासिक और दुखद घटना का सामना किया…. जो आज भी भारतीय नागरिक उड्डयन इतिहास में एक भयावह हादसे के रूप में याद किया जाता हैं….. 1 जनवरी 1978 को एयर इंडिया का बोइंग 747 विमान….. जिसका नाम ‘सम्राट अशोक’ था…. वो मुंबई से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद अरब सागर में समा गया….. इस हादसे में 213 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान चली गई….. ये घटना भारत के नागरिक उड्डयन इतिहास का सबसे बड़ा विमान हादसा था…… एयर इंडिया फ्लाइट 855 ने मुंबई के सांताक्रूज एयरपोर्ट से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी…… उड़ान के बाद कुछ ही मिनटों में विमान समंदर में गिर गया…..आपको बता दें विमान में कुल 190 यात्री और 23 चालक दल के सदस्य सवार थे….. जिसमें सभी मारे गए….. बता दें कि 101 सेकंड के अंदर ही विमान अरब सागर में समा गया था…… 1 जनवरी 1978 का ये हादसा आज भी उन यात्रियों की यादें और उनकी पीड़ा जीवित रखता है….. जिन्होनें अपनी जान गंवाई थी…..

मई 2010 : कर्नाटक में खाई में गिरा प्लेन, 158 यात्रियों की मौत

22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 दुबई से कर्नाटक जा रही थी….. विमान में 166 लोग सवार थे….. लैंडिंग के समय मौसम ठीक था….. लेकिन रनवे छोटा और थोड़ा ऊंचाई पर बना हुआ था…… पायलट ने विमान को जमीन पर देर से उतारा….. जिससे ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची….. नतीजा विमान रनवे से आगे फिसलता चला गया….. और खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया…… इस दर्दनाक हादसे में तकरीबन 158 लोगों की मौत हो गई थी…. वहीं जांच में सामने आया कि पायलट बहुत थके हुए थे…… और समय पर निर्णय नहीं ले सके….. जिससे ये गंभीर दुर्घटना हो गई…..

अप्रैल 1993 में औरंगाबाद एयरपोर्ट पर ट्रक से फ्लाइट टकराई

26 अप्रैल 1993 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 491 औरंगाबाद से मुंबई जा रही थी। जैसे ही विमान ने उड़ान भरना शुरू किया, उसी समय रनवे पर एक ट्रक मौजूद था। पायलट को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और विमान उससे टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और वह टूट गया। हादसे में 55 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए।

अगस्त 2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

मार्च 1977: स्पेन में एक मिसकम्युनिकेशन और 586 मौतें

स्पेन में 27 मार्च 1977 को KLM फ्लाइट 4805 और पैन एम फ्लाइट 1736 को स्पेन के लॉस पामास एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन बम धमाके के चलते दोनों फ्लाइट्स को लॉस रोडियोस एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। वहां ट्रैफिक बढ़ गया और अव्यवस्था फैल गई। जल्दबाजी और मिसकम्युनिकेशन की वजह से दोनों बोइंग 747 विमान एक ही रनवे पर आ गए और टकरा गए। इस भयानक हादसे में 586 लोगों की मौत हुई, जो अब तक का दुनिया का सबसे घातक विमान हादसा माना जाता है।

अगस्त 1985: जापान में प्लेन क्रैश हुआ, 520 मौतें

12 अगस्त 1985 को जापान एयरलाइंस का बोइंग 123 विमान उड़ान के थोड़ी देर बाद पहाड़ी क्षेत्र ने क्रैश हो गया। दरअसल, विमान का प्रेशर सिस्टम फेल हो गया और पायलट विमान को कंट्रोल नहीं कर सके। हादसे में 520 लोगों की जान गई, और यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-प्लेन क्रैश माना जाता है।

साल 1974: तुर्की में प्लेन का दरवाजा टूटा, 346 मौतें

3 मार्च 1974 को तुर्कीश एयरलाइंस का DC-10 विमान पेरिस के पास जंगल में गिर गया। उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा अचानक टूट गया, जिससे एयर प्रेशर बिगड़ गया और विमान का कंट्रोल खो गया। इस हादसे में 346 लोग मारे गए। बाद में जांच में पाया गया कि यह विमान डिजाइन की एक गंभीर गलती का परिणाम था।

अगस्त 1980 में सऊदी में प्लेन में लगी आग

19 अगस्त 1980 को सऊदी एयरलाइंस के लॉकहीड ट्राइस्टार विमान के रियाद से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसके केबिन में आग लग गई। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया, लेकिन विमान को समय रहते खाली नहीं कराया जा सका। नतीजा यह हुआ कि अंदर मौजूद सभी 301 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई।

साल 2018 में इंडोनेशिया में उड़ान भरते ही हुआ क्रैश

इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर 2018 को जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक यात्री विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें प्लेन में मौजूद सभी 189 लोगों की मौत हो गई। यह बोइंग 737 MAX 8 विमान था। इस क्रैश की मुख्य वजह विमान की तकनीकी खराबी थी।
साल 2024 में 8 बड़े प्लेन क्रैश में 402 मौतें हुईं
साल 2024 में 8 बड़े विमान हादसे हुए, जिसमें 402 लोगों ने जान गंवाई हैं। ज्यादातर हादसे खराब मौसम या प्लेन के इंजन में खराबी के कारण हुए। ऐसे ही एक हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत कई नेताओं की मौत हुई थी।

दरअसल, 19 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था। इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version