HomeUncategorizedसऊदी अरब ने 14 देशों के वर्क वीजा रोके, भारत-पाकिस्तान सहित कई...

सऊदी अरब ने 14 देशों के वर्क वीजा रोके, भारत-पाकिस्तान सहित कई देश प्रभावित

रियाद, सऊदी अरब- सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 14 देशों के नागरिकों के लिए अस्थायी रूप से वर्क वीजा जारी करने पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध जून 2025 के अंत तक लागू रहेगा। सऊदी सरकार ने इसका मकसद स्थानीय नागरिकों को अधिक रोजगार देना बताया है।
वर्क वीजा पर यह रोक सऊदी के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा लागू की गई है। इससे पहले वीजा से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी श्रम प्रबंधन मंच “किवा” को दी गई थी, जिसे अब हटा लिया गया है। इसके चलते नई भर्तियां फिलहाल प्रभावी रूप से बंद हो गई हैं।
निर्णय का असर खासतौर पर निर्माण, घरेलू सेवाओं और अर्धकुशल श्रमिकों वाले क्षेत्रों पर पड़ेगा। पहले से स्वीकृत वीजा आवंटन में भी देरी हो सकती है, जिससे कंपनियों की संचालन क्षमता प्रभावित होगी।
भारत से बड़ी संख्या में लोग सऊदी में काम करते हैं, ऐसे में यह फैसला हजारों भारतीयों की योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ‘स्थानीय रोजगार प्राथमिकता’ नीति के तहत यह कदम उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version