Homeदुर्घटनाBihar Police bus accident: रोहतास से सिवान जा रही बस पलटी,बिहार पुलिस...

Bihar Police bus accident: रोहतास से सिवान जा रही बस पलटी,बिहार पुलिस के 29 जवान घायल

Bihar police की बस रोहतास से सिवान जा रही थी तभी बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चाँद दियर पेट्रोल पंप के पास देर रात बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों को ले जा रही तभी accident पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए। घायलों में से 19 जवानों को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 10 जवानों को बलिया जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी घायल बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से आ रहे थे और दीपावली और छठ पूजा के दौरान ड्यूटी के लिए सिवान जा रहे थे। हादसे की वजह बस के चारों पहियों का खराब होना बताया जा रहा है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक घायल जवान ने बताया कि बस की हालत बहुत खराब थी और बस के चारों पहिये खराब थे, जिससे बस ने चार पलटनियाँ मारी और सभी जवान पानी में गिर गए। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी बच गई। बलिया पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी 29 अक्टूबर 2024 को शांति व्यवस्था ड्यूटी के लिए डेहरी-आन-सोन, रोहतास से प्राइवेट बस से सिवान, बिहार जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक ने जाना घायलों का हाल

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने आज 30 अक्टूबर को घायल जवानों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि रात करीब 12:30 बजे चाँद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 29 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें से 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है, जबकि 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में जाकर उपचाररत जवानों और संबंधित डॉक्टर से बातचीत की और उचित सहायता सुनिश्चित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version