Homeताज़ा खबरपोर्ट ब्लेयर का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जायेगा |

पोर्ट ब्लेयर का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जायेगा |

Central Government  ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अंडमान और निकोबार की राजधानी Port Blair का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit शाह ने X (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी।

अमित शाह ने पोस्ट में लिखा, “देश को गुलामी के सभी प्रतीकों से मुक्ति दिलाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र Modi के संकल्प से प्रेरित होकर आज गृह मंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम ‘श्री विजयपुरम’ करने का निर्णय लिया है। ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वाधीनता के संघर्ष और इसमें अंडमान और निकोबार के योगदान को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉👉👉 डॉक्टर से बातचीत असफल, ममता बनर्जी ने इस्तीफा की पेशकश

उन्होंने यह भी कहा कि, “इस द्वीप का हमारे देश की स्वाधीनता और इतिहास में अद्वितीय स्थान रहा है। चोल साम्राज्य में नौसेना अड्डे की भूमिका निभाने वाला यह द्वीप आज देश की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तैयार है। यह द्वीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा सबसे पहले तिरंगा फहराने से लेकर सेलुलर जेल में वीर सावरकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा माँ भारती की स्वाधीनता के लिए संघर्ष का स्थान भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version