Homeताज़ा खबरसुनील पांडे BJP में शामिल , पोस्टर वार शुरू, झारखंड में...

सुनील पांडे BJP में शामिल , पोस्टर वार शुरू, झारखंड में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस शुरू

Bihar Politics :-  राजनीति में एक नया मोड़ आया है जब पूर्व विधायक और बाहुबली नेता सुनील पांडे पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके बेटे विशाल प्रशांत ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। इससे पहले, सुनील पांडे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के साथ थे।

 

ये लड़का कल से ही लापता है। नाम प्रीतम कुमार पिता वशिष्ठ सिंह लालगंज , बक्सर बिहार

यह भी पढ़ें 👉👉👉कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से बिहार में आक्रोश, आईएमए ने 24 घंटे की हड़ताल का ऐलान किया

सुनील पांडे का आपराधिक इतिहास काफी विवादास्पद रहा है। 2006 में उन्होंने पटना के ASP को गोली मारने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से निष्कासित कर दिया गया था। पांडे पर हत्या, डकैती, अपहरण, और लूट के कई मामले दर्ज हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद, पार्टी ने उन्हें सम्मानित सदस्य के रूप में स्वीकार किया है, जिससे बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है।

दलित छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या, निर्दयता की सारी हदें पार, चंद्रशेखर ने 72घंटे का दिया समय

नब्बे के दशक में आरा, भोजपुर, बक्सर से लेकर बनारस तक उनका वर्चस्व था। 2000 में समता पार्टी से विधायक बनने के बाद उन्होंने कई बार चुनाव जीते, जिनमें वे फरार रहने के बावजूद विजयी हुए। हालांकि, 2012 के बाद से उनकी राजनीतिक पकड़ कमजोर होती गई, और वे जदयू से अलग होकर एलजेपी में शामिल हो गए थे, लेकिन वहां भी उन्हें चुनावी टिकट नहीं मिला।

👉👉👉 हमसे जुड़े और प्रतिक्रिया दें

अब बीजेपी में उनके शामिल होने के बाद, विरोधियों ने उनके आपराधिक इतिहास को लेकर पटना में जगह-जगह पोस्टर और पंपलेट लगाए हैं। इन पोस्टरों में उन्हें आरा सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट का आरोपी, ब्रह्मेश्वर मुखिया का हत्यारा, और कई अन्य गंभीर अपराधों का दोषी बताया गया है।

 

चंपई सोरेन की दिल्ली यात्रा और राजनीतिक अटकलें

 

चंपई सोरेन को लेकर झारखंड की सियासत में चल रही हलचलें और अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, और उनके साथ छह विधायक भी दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं। इन विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि ये विधायक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, चंपई सोरेन ने कोलकाता में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी और अब दिल्ली पहुंचकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मिलने की संभावना है। इस घटनाक्रम ने झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा दिया है। चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनकी तारीफ की और उन्हें हटाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

यह देखना दिलचस्प होगा कि चंपई सोरेन का अगला कदम क्या होगा और झारखंड की राजनीति में इसका क्या असर पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version