Homeताज़ा खबरबिहार के किशनगंज में पुल का अप्रोच बहा, दर्जनों गांवों का संपर्क...

बिहार के किशनगंज में पुल का अप्रोच बहा, दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

बात समाज कि :- Bihar बिहार के किशनगंज जिले से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। तेज बारिश के कारण दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्ठी पंचायत में स्थित गुवाबारी पुल का अप्रोच बह गया है। इस घटना से जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    स्थानीय निवासियों की समस्या

गुवाबारी पुल Pul का अप्रोच ध्वस्त होने के बाद कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया गया है। बालू भरे बैगों की मदद से ध्वस्त अप्रोच को भरा जा रहा है। इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 6 महीने पहले ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।

      स्थानीय निवासियों का गुस्सा

स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिए जाने के कारण आज यह नौबत आ गई है। इसके पहले भी इसी रास्ते पर दोदरा पुल का अप्रोच ध्वस्त हो चुका था, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी। लोगों को पुल पर चढ़ने के लिए चचरी पुल का सहारा लेना पड़ा था। अब गुवाबारी पुल के अप्रोच के ध्वस्त होने से कई गांवों का संपर्क किशनगंज से कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉 बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल: खालिदा जिया की रिहाई और शेख हसीना का इस्तीफा, भारत के लिए खतरे कि घंटी

अब लोगों के समक्ष एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पुल का अप्रोच बहने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यह स्थिति न केवल लोगों की दैनिक दिनचर्या को प्रभावित कर रही है, बल्कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, और आवश्यक सेवाओं से भी वंचित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉 बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से वहां व्यापक हिंसा के बीच बिहार पुलिस मुख्यालय ने जारी किया एडवाइजरी

प्रशासन ने इस समस्या के समाधान के लिए कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन लोगों का मानना है कि यह कार्य समय रहते किया जाता तो आज इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस तरह की समस्याओं पर समय रहते ध्यान दे और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version