Homeताज़ा खबरमनाली में आई भीषण बाढ़: सैकड़ों बेघर, लाखों का नुकसान

मनाली में आई भीषण बाढ़: सैकड़ों बेघर, लाखों का नुकसान

मनाली में आई भीषण बाढ़: सैकड़ों बेघर, लाखों का नुकसान

Severe flood in Manali
मनाली, 24 जुलाई: Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में अचानक आई भीषण बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है। आधी रात को हुए बादल फटने से अंजनी महादेव नदी और आखरी नाले में पानी का स्तर इतना बढ़ गया कि कई गांवों को पानी ने घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 Bihar : कथित भाजपा नेता पर यौन शोषण का आरोप, विपक्ष का हमला तेज़, नेताजी फरार 

पलचान, रुआड और कुलंग गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में सैकड़ों मकान पूरी तरह से बह गए हैं और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है|

यह भी पढ़ें 👉 दुष्कर्म कर पीड़िता की मौत, घर वालों ने किया अंतिम संस्कार , 1 महीने बाद जिंदा घर लौटी

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी भीषण बाढ़ उन्होंने पहले कभी नहीं देखी है। नदी में आई उफनती लहरों ने सब कुछ अपने साथ बहा दिया। कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भागना पड़ा। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, राहत सामग्री भी बांटी जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं आम हो रही हैं। अचानक होने वाली भारी बारिश और बादल फटने से बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version