Homeताज़ा खबरबिहार विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा: नीतीश कुमार की टिप्पणी से छिड़ा...

बिहार विधानसभा में आरक्षण पर हंगामा: नीतीश कुमार की टिप्पणी से छिड़ा विवाद

Bihar Assembly Session विधानसभा के सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद की महिला विधायक रेखा पासवान पर टिप्पणी करते हुए कहा, महिला हो और तुम समझती नहीं हो। इस टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हुआ।

नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि राजद के शासन में महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने दिया गया और उन्हें बोलने की आज़ादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि 2005 के बाद उनकी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए कदम उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 Bihar : कथित भाजपा नेता पर यौन शोषण का आरोप, विपक्ष का हमला तेज़, नेताजी फरार 

सदन में राजद विधायक रेखा पासवान ने 65% आरक्षण की मांग को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान नीतीश कुमार ने उन पर भड़कते हुए कहा महिला हैं, कुछ जानते हैं, कैसे आ गए। इस पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। विपक्ष ने नीतीश कुमार पर आरक्षण विरोधी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री आरक्षण के मुद्दे पर महिलाओं की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अपने नाम से आप भी छपवा सकते हैं डाक टिकट

राजद विधायक भाई वीरेंद्र कटाक्ष करते हुए क्या कहाँ 

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे महिला प्रेमी हैं, लेकिन उनकी बातों से महिलाओं के प्रति सम्मान का अभाव झलकता है। उन्होंने नीतीश कुमार की महिलाओं के प्रति टिप्पणी को उनके गुस्से की निशानी बताया।

      राबड़ी देवी का बयान
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार हर महिला से अभद्र भाषा में बात करते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश की उस बात पर दुनिया हंसी थी। उनका कहना था कि राजद और महागठबंधन ही असल में महिलाओं को मान-सम्मान देते हैं, जबकि जदयू और नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करते हैं।

महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महिलाओं के प्रति की गई टिप्पणी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी दल इसे महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान का हनन मान रहे हैं।

नीतीश कुमार की छवि पर असर

महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप से नीतीश कुमार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। विपक्ष इसे लेकर उन्हें लगातार घेर रहा है और उनकी नीतियों पर सवाल उठा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version