नेपाल में भूस्खलन से बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी दो बसें नदी में बहीं, 63 लोग लापता
Nepal Accident नेपाल में बड़ा हादसा
बात समाज की :- नेपाल में लैंडस्लाइड Landslide के कारण यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बसों में करीब 63 यात्री सवार थे।
हादसे के बाद राहत व बचाव अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन लगातार बारिश के कारण लापता बसों को खोजना मुश्किल हो रहा है। नेपाल के चितवन जिले के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 3:30 बजे हुआ।

