Homeदुर्घटनाभोजपुर तरारी में वज्रपात: 18 छात्राएं घायल, आठ की हालत गंभीर*

भोजपुर तरारी में वज्रपात: 18 छात्राएं घायल, आठ की हालत गंभीर*

 Bihar News भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में वज्रपात से 18 छात्राएं घायल

बात समाज की :- Bihar बिहार के आरा में गुरुवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 18 छात्राएं घायल हो गईं। यह घटना तरारी प्रखंड के बड़का गांव में हुई, जहां पेड़ के पास कमरे में पढ़ रही छात्राएं गिरकर तड़पने लगीं। आनन-फानन में सभी को तरारी सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां गंभीर हालत वाली छात्राओं को ऑक्सीजन लगाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 गंभीर छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थीं छात्राएं

तरारी Tarari बड़कागांव +2 उच्च विद्यालय से छुट्टी के बाद छात्राएं घर जा रही थीं, जब तेज गर्जन के साथ स्कूल कैंपस के बाहर आकाशीय बिजली गिरी। इस घटना में पेड़ के नीचे खड़ी करीब 18 छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्कूल कैंपस में अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य 10 छात्राओं का इलाज तरारी सीएचसी में किया जा रहा है।

 यह भी पढ़ें 👉उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

घायल छात्राओं को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर छात्राओं को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के डीएस डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि यह एक प्राकृतिक आपदा है और फिलहाल सभी की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। सभी को 24 से 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

Barkagaon +2 High School

यह भी पढ़ें 👉देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव, संसद से लेकर राज्यों तक पार्टियों का पारा चढ़ा

इस घटना के बाद आरा सदर अस्पताल में छात्राओं का इलाज किया जा रहा है, जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी अहसन और कई वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। अस्पताल के उपाधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सभी छात्राओं का इलाज किया जा रहा है और सदर अस्पताल में सभी तैयारी पूरी है|

सैदनपुर गांव निवासी युनुस अंसारी की पुत्री सगुक्ता यासमीन बड़का गांव निवासी शशि मोहन प्रसाद की पुत्री प्रियांशु कुमारी खेलडिया गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री संगीता कुमारी  वरसी गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री संगीता कुमारी

इनके अलावा अन्य 14 छात्राएं भी घायल हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version