Homeमौसमउत्तराखंड में बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, रेलवे स्टेशन पानी...

उत्तराखंड में बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, रेलवे स्टेशन पानी में डूबा

U ttarakhand flood news उत्तराखंड में बारिश का कहर: बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित

बात समाज की:-  उत्तराखंड में बारिश ने आफत मचा दी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। हल्द्वानी की गौला नदी ने रेलवे स्टेशन तक पानी भर दिया है, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। कई ट्रेनें रद्द की गई हैं और कुछ के रूट बदले गए हैं।

यह भी पढ़े 👉प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ, नौकरी का ऑफर देख पुलिस भी हैरान

         ट्रेनों का संचालन प्रभावित
हल्द्वानी, काठगोदाम और लालकुआं से चलने वाली ट्रेनों को पंतनगर और रुद्रपुर स्टेशनों पर रोका जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक चयन राय ने बताया कि संपर्क क्रांति और शताब्दी एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा है। रेलवे और आपदा प्रबंधन के अधिकारी स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं।

यह भी पढ़े 👉 बिहार में बाढ़ का कहर: नेपाल में हो रही बारिश से त्राहिमाम, कोशी , गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट पर

 भूस्खलन और जनजीवन पर खतरा
ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन से मकान तबाह हो गए हैं और कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। चकराता-कालसी मोटर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे यह मार्ग बंद हो गया है। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीनें चौबीस घंटे तैनात हैं।

हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिगड़ सकती है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गौला का जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

ऋषिकेश में सांई घाट पर एक महिला पानी के तेज बहाव में फंस गई थी, जिसे स्थानीय युवकों ने बचाया। बेलगढ़ में बरसाती नाला उफान पर था, जिससे दो बाइक सवार उसमें गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version