Homeराजनीतीसंजय सिंह बने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसदीय दल के नए...

संजय सिंह बने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसदीय दल के नए अध्यक्ष

संजय सिंह बने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसदीय दल के नए अध्यक्ष

बात समाज की :- आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद व आप नेता संजय सिंह को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है। उन्हें राज्यसभा में आप संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी के मुद्दों को लेकर संजय सिंह हमेशा मुखर रहते हैं। संसदीय दल के अध्यक्ष की प्राथमिक जिम्मेदारियों में सांसदों की टीम का नेतृत्व और प्रबंधन करना, पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना शामिल होता है।

संजय सिंह पहली बार 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे और इस साल फिर से चुने गए हैं। 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन होने के तुरंत बाद संजय सिंह पार्टी में शामिल हुए थे और जल्दी ही बड़े पदों पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version