राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता पुरस्कारों का वितरण किया|
बात समाज की :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 जुलाई, 2024 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को वीरता पुरस्कार (Gallantry Awards) प्रदान किए। इस दौरान 10 कीर्ति चक्र (सात मरणोपरांत) और 26 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत) प्रदान किए गए।
यह भी पढ़े 👉 बारिश के मौसम में सापों से बचने के लिए कुछ जरुरी पौधे लगाए और अपने घरों को सुरक्षित रखें |
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। हर साल, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और पुलिस के जवानों और अधिकारियों को उनकी बहादुरी के लिए विभिन्न वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
यह भी पढ़े 👉हमास और इजरायल के बिच चल रहें युद्ध के हुए 250 दिन, इस युद्ध में गाजावासियों की कुल आबादी का 1.7% मारे गए |
कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)
1. इंस्पेक्टर/जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ)
2. हेड कांस्टेबल/जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ)
3. कांस्टेबल/जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ)
4. कांस्टेबल/जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ)
5. सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)
6. कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना)
7. हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)

