Homeअपराधभोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से अधिक लोगों की...

भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से अधिक लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़, 50 से अधिक लोगों की मौत

बात समाज की :- उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 40 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े 👉 उप मुख्यमंत्री और जदयू प्रवक्ता को राजद ने दिया चुनौती

100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मरने वालों की संख्या 75 से अधिक हो सकती है।

         
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा के प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें उम्मीद से अधिक भीड़ जुट गई थी, करीब सवा लाख लोग वहां पहुंच गए थे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे और भगदड़ मच गई। सैकड़ों लोग जमीन पर गिर गए और अन्य लोग उन्हें कुचलते हुए निकलने लगे। कई लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़े 👉संसद में अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी ने किया हिंदुओं का अपमान- सम्राट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। एडीजी आगरा जोन और कमिश्नर अलीगढ़ को घटना की जांच का निर्देश दिया गया है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़े 👉मिठोपुर गाँव में नीतू कुमारी की हत्या,  ग्रमीणो में भय और संदेह का माहौल, पुलिस जांच में जुटी |

 

 
हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है और सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा है। सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़ गए हैं और बाहर तड़पते लोगों को देखा गया है। लोग भीड़ और लाशों के बीच अपने प्रियजनों को तलाशते दिखाई दिए हैं। कई गंभीर लोगों को अलीगढ़ और हाथरस के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Comments

Exit mobile version